फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Summer vacation is over, district courts will open from today

ग्रीष्मावकाश खत्म, आज से खुलेंगी जिला अदालतें

Thu, 30 Jun 2022 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Summer vacation is over, district courts will open from today
गुरुग्राम। सिविल व आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली अदालतों का जून माह का अवकाश पूरा हो गया है। शुक्रवार से सभी जिला अदालतें खुल जाएंगी। जिले की सभी अदालतों में सिविल व आपराधिक मामलों की सुनवाई भी शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले की सिविल अदालतें एक जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बंद थी और 16 जून से आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली अदालतों में भी ग्रीष्म अवकाश की घोषणा 30 जून तक के लिए कर दी गई थी। आवश्यक काम निपटाने के लिए अवकाश के दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालतों की व्यवस्था जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की हुई थी। आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े और वे न्याय से वंचित न रह सकें। ग्रीष्मावकाश के दौरान अदालत परिसर में एक तरह का सन्नाटा ही छाया हुआ था। आज से जिला अदालतें खुल जाने से अदालतों में फिर से रौनक लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed