फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Summer holidays bring a buzz to the basketball court.

Gurugram News: गर्मी की छुट्टियों ने बढ़ाई बास्केटबॉल कोर्ट की रौनक

Mon, 15 Jun 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Summer holidays bring a buzz to the basketball court.
अभ्यास मुकाबलों से निखर रही खिलाड़ियों की प्रतिभा, बास्केटबॉल कोर्ट पर दिख रहा उत्साह
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। ताऊ देवी लाल स्टेडियम और नेहरू स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट इन दिनों जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों की गतिविधियों से गुलजार है। गर्मी की छुट्टियों के चलते खिलाड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे सुबह और शाम दोनों सत्रों में अभ्यास मुकाबलों का रोमांच देखने को मिल रहा है।



विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी तेज गति, सटीक पासिंग, दमदार शूटिंग और मजबूत डिफेंस के साथ अपने खेल कौशल को बेहतर बनाने में जुटे हैं। स्टेडियम में आयोजित अभ्यास मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धी माहौल में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर - 17 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी नियमित रूप से मैच खेलकर आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन




इन अभ्यास मुकाबलों के माध्यम से खिलाड़ियों को टीमवर्क, गेम मैनेजमेंट और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का अवसर भी मिल रहा है। कोचों की निगरानी में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्रों में ड्रिब्लिंग, पासिंग, शूटिंग, रिबाउंडिंग और डिफेंसिव रणनीतियों को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों को उनकी व्यक्तिगत कमियों के आधार पर मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। अंडर- 13 वर्ग के खिलाड़ी करण ने बताया कि अभी स्कूल की छुट्टियां चल रही है, इसलिए दोनों समय अभ्यास करते हैं। अंडर - 15 खिलाड़ी नमन ने बताया कि आगे होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। सीनियर वर्ग के खिलाड़ी पंकज और मोहन ने बताया कि छुट्टी होने के कारण नई-नई तकनीक सिख ने को मिल रही है। समय भी ज्यादा होता है अभ्यास करने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बास्केटबॉल प्रशिक्षक गौरव और सुनील ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और समर्पण काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और आपसी मुकाबलों से खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता, खेल समझ और आत्मविश्वास में लगातार सुधार हो रहा है, जिसका लाभ उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed