फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Summer Field School won the SGFI block-level cricket title by 70 runs.

Gurugram News: समर फील्ड स्कूल ने 70 रन से जीतकर एसजीएफआई ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट खिताब जीता

Wed, 05 Aug 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Summer Field School won the SGFI block-level cricket title by 70 runs.
एसजीएफआई ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम समर फील्ड स्कूल के खिलाड़ी। प्रशिक्षक
- अथर्व यादव की नाबाद 67 रन की पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मानव रचना स्कूल को दी मात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एसजीएफआई ब्लॉक स्तरीय जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में समर फील्ड स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-46 स्थित मानव रचना स्कूल को 70 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में समर फील्ड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए समर फील्ड स्कूल ने निर्धारित 10 ओवर में एक विकेट खोकर 141 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अथर्व यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 67 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा रैयान ने 28 रन और नित्यान्त ने 28 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानव रचना स्कूल की टीम समर फील्ड के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। पूरी टीम निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 71 रन ही बना सकी और मुकाबला 70 रन से गंवा दिया। समर फील्ड स्कूल की ओर से सक्षम, रैयान और मयंक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए। उनकी सटीक गेंदबाजी के सामने विपक्षी बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। इस जीत के साथ समर फील्ड स्कूल ने एसजीएफआई ब्लॉक स्तरीय जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गई। अब विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed