Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sultanpur National Park will remain closed from May 16 to September 30.

Gurugram News: 16 मई से 30 सितंबर तक बंद रहेगा सुल्तानपुर नेशनल पार्क

Tue, 05 May 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sultanpur National Park will remain closed from May 16 to September 30.
पार्क में मरम्मत और रखरखाव कार्य किया जाएगा, निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सुल्तानपुर नेशनल पार्क को चार महीने के लिए बंद किया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार 16 मई से 30 सितंबर तक पार्क आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में पार्क में व्यापक मरम्मत और रखरखाव कार्य किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि पार्क की लगभग 7.5 किलोमीटर लंबी चहारदीवारी की मरम्मत की जानी है, जिसमें करीब 2.5 किलोमीटर दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और उसका पुनर्निर्माण किया जाएगा। चहारदीवारी जर्जर होने के कारण कई स्थानों से जंगली और लावारिश पशु अंदर प्रवेश कर जाते हैं, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यटक प्रबंधन में कठिनाई आती है। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पार्क को अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा और निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी। पार्क के अंदर स्थित टावर की भी मरम्मत की जाएगी, जिससे निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और सुधार भी होगा। पार्क में मरम्मत के अलावा अन्य कार्य भी होंगे।
विज्ञापन



इस दौरान पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी ताकि कार्य बिना बाधा के पूरा किया जा सके। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित समय में काम पूरा कर लिया जाएगा और अक्टूबर से पार्क को फिर से खोल दिया जाएगा। हर साल सुल्तानपुर नेशनल पार्क में दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पार्क को 16 मई से बंद किया जा रहा है। इस अवधि में मरम्मत कार्य किया जाएगा। विशेष रूप से दीवारों की मरम्मत होगी, जिनकी हालत काफी खराब हो चुकी है, जिससे सुरक्षा और संरचना सुधार कार्य जरूरी हो गया। -राज कुमार जांगड़ा, वन्यजीव संरक्षक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article