फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sultanpur Nagina's team stood first in the drama competition

Gurugram News: जिला स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में सुल्तानपुर नगीना की टीम रही प्रथम

Tue, 30 Sep 2025 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 30 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sultanpur Nagina's team stood first in the drama competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मालब, नूंह में जिला स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान विशेषज्ञ रामकिशन आर्य ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंडों से चयनित 9 विद्यालयों की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हुईं।
विज्ञापन


नाटकों में “मानव जाति के कल्याण हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी” विषय के अंतर्गत विज्ञान में महिलाएं, आधुनिक कृषि, डिजिटल इंडिया : जीवन को सशक्त बनाना, सभी के लिए स्वच्छता और हरित प्रौद्योगिकी जैसे समसामयिक विषयों को मंचित किया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय, संवाद और प्रस्तुति के माध्यम से समाज को वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विज्ञान गतिविधियों के समन्वयक डॉ. प्रवीण कुमार (प्रवक्ता, जीव विज्ञान) ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मकता के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

प्रतियोगिता में आधुनिक कृषि विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, सुल्तानपुर नगीना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह टीम अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।


निर्णायक मंडल में डॉ. प्रवीण कुमार (जीव विज्ञान प्रवक्ता), वैभव (भौतिक विज्ञान प्रवक्ता) और धर्मपाल (रसायन विज्ञान प्रवक्ता) शामिल रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. प्रमोद, डॉ. रमजान, टेकचंद सहित अन्य विज्ञान अध्यापक विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed