फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Who is Rohit Godara Know All Details in Hindi

Karni Sena: कौन है सुखदेव को मारने वाला रोहित गोदारा? पेट्रोल पंप कारोबारी से मांग चुका है एक करोड़ की रंगदारी

Wed, 06 Dec 2023 12:30 PM IST
शाहरुख खान मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Dec 2023 12:30 PM IST
सार

गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का गुर्गा है। इस पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। गोदारा 2022 में फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर देश से बाहर भाग गया था। गोदारा विदेश जाने से पहले बीकानेर के लूणकरणसर में कपूरियासर में रहता था।

विज्ञापन
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Who is Rohit Godara Know All Details in Hindi
Sukhdev Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने के बाद गुरुग्राम के बिलासपुर के रहने वाले कारोबारी का परिवार दहशत में है। सुखदेव हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेस बिश्नोई के जिस गुर्गे रोहित गोदारा द्वारा इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली गई है, उसी ने कारोबारी से 52 दिन पहले एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 
विज्ञापन


आरोपी एक माह में तीन बार कारोबारी को फोन पर धमकी दे चुका है। अंतिम कॉल में उसने कारोबारी को धमकाते हुए अर्थी की तैयारी करने की बात कही थी। बिलासपुर खुर्द गांव के रहने वाले पूर्व पार्षद राकेश कुमार का पेट्रोल पंप का कारोबार है। उनके पास 52 दिन पहले लॉरेस बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। 
विज्ञापन


उसके बाद बिलासपुर थाना पुलिस ने 14 अक्तूबर को रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद उसने 25 अक्तूबर को उसके भाई व बेटे के नेटवर्क के बारे में जानकारी दी और कहा कि तूने गांव में जमीन को लेकर विवाद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी की ओर से पैसा न देने पर दिवाली के ठीक दो दिन पहले 10 नवंबर को फोन करके कहा कि उसे अब पैसा नहीं चाहिए। अब वह अपनी अर्थी की तैयारी कर लें। जयपुर में हुई सुखदेव की हत्या के बाद से ही कारोबारी राकेश का परिवार दहशत में आ गया है। 
 
Trending Videos

कारोबारी का कहना है कि उसकी सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक सिपाही तैनात किया गया है। जब वह छुट्टी चला जाता है तो कोई नहीं होता है। उसने गैंगस्टर की ओर से बार-बार फोन आने की सूचना पुलिस को दी है। सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पर उसका असर कुछ नहीं है।

कारोबारी के गांव में भी है गोदारा का नेटवर्क
कारोबारी राकेश कुमार का गांव में जमीन को लेकर विवाद था। विवाद अभी थाने तक नहीं पहुंचा था कि विदेश में बैठे गैंगस्टर गोदारा का फोन उसके पास जरूर पहुंच गया था। गोदारा ने कहा था कि गांव में डॉन बनने का जो तू प्रयास कर रहा है। वह उसे देख लेंगे। खुद कारोबारी ने ही यह जानकारी मामले की जांच कर रहे सीआईए प्रभारी मानेसर को दी थी।
 

22 दिसंबर को है परिवार में शादी, घर में ही दुबका रहता है कारोबारी
गैंगस्टर के नेटवर्क को देख कर परिवार के लोग सावधानी बरत रहे हैं। कारोबारी के बेटे की 22 दिसंबर को शादी है। परिवार के लोगों को घर में रहना पड़ता है। जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हुई हत्या के बाद परिवार के लोग सहमे हुए हैं।

सुरक्षा बढ़ाने की मांग
पूर्व पार्षद व कारोबारी राकेश कुमार कहते हैं कि उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर डीसीपी क्राइम विजय प्रताप सिंह से मुलाकात की है। जितनी बार गैंगस्टर का फोन आया। वह पुलिस अधिकारियों से मिल कर इसकी सूचना दे दी है। सरकार से यही मांग है कि सबसे पहले उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। गैंगस्टर के नेटवर्क में शामिल लोगों को दबोचा जाए।
 

कौन है रोहित गोदारा
गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का गुर्गा है। इस पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। गोदारा 2022 में फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर देश से बाहर भाग गया था। गोदारा विदेश जाने से पहले बीकानेर के लूणकरणसर में कपूरियासर में रहता था।

चूरू के सरदार शहर में 2019 में भींवराज सारण की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी था। गैंगस्टर राजू ठेहट के मर्डर की भी गोदारा ने जिम्मेदारी ली थी। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि रोहित गोदारा फिलहाल दुबई में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed