{"_id":"689b27bb238d1985cf0eefcb","slug":"suicide-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105479-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पिता से झगड़ने के बाद बेटे ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पिता से झगड़ने के बाद बेटे ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। मां -बाप से झगड़ा कर इकलौते बेटे ने नाई नंगला गांव में सोमवार को फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक की पहचान आरिफ पुत्र दीना के रूप में हुई है। फंदे से लटके शव मिलने के बाद गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया।
मृतक आरिफ इकलौता बेटा होने के कारण आए दिन किसी न किसी बात पर घर में झगड़ा करता रहता था, इससे मां -बाप परेशान रहते थे। सोमवार को मृतक आरिफ ने पिता के साथ झगड़ा किया, जब मां बीच बचाव करने के लिए आई तो उसने मां के साथ भी धक्का मुक्की कर डाली। झगड़ा करने के बाद गुस्से में रस्सी लेकर जंगल में चला गया। थोड़ी देर बाद पता चला कि आरिफ ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है।
सालभर पहले हुई थी आरिफ की शादी
पिता दीना ने अपने इकलौते बेटे आरिफ की साल भर पहले शादी की थी। आरिफ बात-बात पर अपने घर में झगड़ा करता था और गुस्से में घर से भाग जाया करता था। गांव के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक आरिफ ने मरने से एक घंटे पहले पिता के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पिता ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई और मामले की जानकारी दी थी। लेकिन आरिफ पुलिस आने से पहले ही घर से भाग गया था।
विज्ञापन
आरिफ की मौत की खबर मिलने के बाद ससुराल पक्ष जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा। जहां उन्होंने मायके वालों से बातचीत की और मौत के कारणों के बारे में पता किया। ससुराल पक्ष ने लड़की की जिंदगी बर्बाद होने का हवाला दिया तो मायके और ससुराल पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई।