{"_id":"65939f553e7efb0837051e8c","slug":"suicide-after-murder-of-wife-in-gurugram-drug-addiction-ruined-engineer-life-parents-also-committed-suicide-2024-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी: नशे की लत ने बर्बाद कर दी इंजीनियर की जिंदगी; मां-बाप भी कर चुके हैं आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी: नशे की लत ने बर्बाद कर दी इंजीनियर की जिंदगी; मां-बाप भी कर चुके हैं आत्महत्या
Tue, 02 Jan 2024 12:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:39 PM IST
सार
गाजियाबाद के कौशांबी में इंजीनियर ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की। बेटे को मारने की कोशिश की। घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Suicide after murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा यूपी निवासी गौरव शर्मा अपनी पत्नी लक्ष्मी रावत और डेढ़ साल के बच्चे अविरल के साथ डीएलएफ फेज-3 में हंसी खुशी रहते थे। घर से आर्थिक रूप से संपन्न होने के बाद भी सूखे नशे ने उसकी जिंदगी खराब कर दी। इसी बात को लेकर दंपती में विवाद होता रहता था।
ऐसे में दोनों गुरुग्राम से आगरा शिफ्ट करने वाले थे। गौरव के माता-पिता भी पूर्व में आत्महत्या कर चुके हैं। गौरव के आगरा में दो मकान हैं। यह दोनों मकान उन्होंने किराये पर दे रखे थे। इन्हीं में से एक मकान को अब गौरव ने अपने लिए खाली कराया था।
आगरा यूपी निवासी लक्ष्मी के पिता और गौरव के ससुर राजेश रावत ने बताया कि तीन साल पहले बीए पास बेटी की शादी इंजीनियर गौरव शर्मा के साथ धूमधाम से की थी। उन्होंने बताया कि गौरव के आगरा में दो मकान हैं और खेती के लिए भी सात एकड़ जमीन भी है।
विज्ञापन
राजेश ने बताया कि गौरव ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में वैल्यु लगाने का काम करते थे। बीच में कई बार गौरव अपनी परेशानी बताकर उनसे पैसे मांगते थे। इस पर उन्होंने एक माह पूर्व ही उसे 50 हजार रुपये दिए थे।

राजेश रावत ने बताया कि दामाद ने एक माह पहले नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रहते थे। चार दिन पहले उसकी बेटी और दामाद से बात हुई थी। इस पर उन्होंने दोनों को गुरुग्राम से आगरा आने को कहा था। इसके लिए उन्होंने अपने आगरा के किराये पर दिए एक मकान को खाली करा दिया था।
दोनों को 20-25 दिन में आगरा शिफ्ट होना था। ससुर ने बताया कि गौरव शर्मा नशे के आदी थे। वह कई प्रकार के नशे का सेवन करते थे। रावत के अनुसार नशे की खातिर ही आरोपी ने उसकी बेटी की निर्मम तरीके से हत्या की है। बेटी के डेढ़ साल के बेटे को मारने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में नशे के कारण गौरव को नशामुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराना पड़ा था। आरोपी चरस, सुल्फा और गांजा जैसे नशीले पदार्थ का सेवन करता था।
गौरव के माता-पिता भी कर चुके हैं आत्महत्या
राजेश रावत ने बताया कि गौरव के माता-पिता भी सुसाइड कर लिए थे। अब उनका बेटा भी अपनी पत्नी की हत्या के साथ सुसाइड कर लिया है। उन्होंने बताया कि पहले पता होता तो गौरव के साथ बेटी की शादी नहीं करते। तीन बेटियों के पिता राजेश ने बताया कि इस वारदात से वह टूट चुके हैं। उनका कहना है कि बेटी ने कभी अपनी परेशानी उन्हें नहीं बताई।

डेढ़ साल के मासूम की कौन करेगा देखभाल
राजेश का आरोप है कि गौरव ने बेटी की हत्या करने के बाद उसके डेढ़ साल के बेटे को भी मारने का प्रयास किया। इसके सिर पर भी चोट के निशान हैं। उनका कहना है कि अभी बच्चा अस्पताल में भर्ती है। गौरव के घर पर उसके चाचा प्रेमचंद बचे हैं। ऐसे में बच्चे की देखभाल उन्हें ही करनी पड़ेगी।