फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   sucide

Gurugram News: सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, तीन पर केस दर्ज

Fri, 18 Jul 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
sucide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर के न्यू मीट मार्केट में एक युवक सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता जगन पाल की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 16 जुलाई की सुबह न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी आरोपी संजय संदीप (34) के घर आया और पैसों के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसे अपने साथ ले गया। करीब आधे घंटे बाद संदीप घर लौटा और ऊपर के कमरे में चला गया। दोपहर लगभग 3 बजे उसकी भाभी सुमित्रा जब छत पर कपड़े उतारने गई तो उसने देखा कि संदीप पंखे से लटका हुआ था। परिजन उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि मृतक के पिता जगन पाल का कहना है कि आरोपी संजय, मुकेश और दीपक लंबे समय से संदीप से सूद पर पैसा वसूलते थे। आरोपी अक्सर उनके घर आकर धमकी देते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed