फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Success in NEET achieved through YouTube-Telegram lectures

Gurugram News: यूट्यूब-टेलीग्राम लेक्चर से हासिल की नीट में सफलता

Wed, 14 Jun 2023 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
Success in NEET achieved through YouTube-Telegram lectures
यूट्यूब-टेलीग्राम लेक्चर से हासिल की नीट में सफलता
विज्ञापन

ऑल इंडिया में 2782वीं रैंक के साथ मुकुल सिंगला ने पास की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
सोहना। राजकीय मॉर्डन संस्कृति बाल विद्यालय के छात्र मुकुल सिंगला ने यूट्यूब और टेलीग्राम लेक्चर की मदद से पहले प्रयास में नीट की परीक्षा पास की। मुकुल ने ऑल इंडिया में 2872वीं रैंक हासिल की है। आर्थिक रूप से पिछड़े (ईडब्लुएस) वर्ग में मुकुल को 251वीं रैंक मिली है। वह दिल्ली एम्स में दाखिला लेकर डॉक्टर बनना चाहते हैं।
मुकुल ने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी जरूरत के अनुसार करते थे। वह चैट प्लेटफार्म व्हाट्सऐप का इस्तेमाल भी अपने सवालों के समाधान जानने के लिए करते थे। टेलीग्राम पर विषय विशेषज्ञों के चैनल से जुड़े हुए थे। वहां लेक्चर देख कर वह कई समस्याओं को हल करने में सफल रहे। यूट्यूब पर भी कई फ्री लेक्चर देखकर वह अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढ लेते थे। मुकुल के पिता बृज मोहन सिंगला मिठाई के डिब्बों का व्यापार करते हैं। मां सुमन गृहणी हैं। मुकुल के बड़े भाई पुणे से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि यह स्कूल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

--

रात को शेड्यूल बनाकर करते दिन की तैयारी
मुकुल अपनी दिनचर्या में थकावट को दूर करने के लिए बास्केटबॉल खेलते हैं। साथ ही पूरे दिन का प्रबंधन करने के लिए एक रात पहले शेड्यूल बना लेते थे । इसमें स्कूल टाइम के अलावा पूरे दिन लेक्चर, प्रैक्टिस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed