Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stunts on a divider in Gurugram A high end Defender and a tractor flout traffic rules

गुरुग्राम में डिवाइडर पर स्टंटबाजी: लाखों की डिफेंडर और ट्रैक्टर ने नियमों की उड़ाईं धज्जियां, देखें वीडियो

Thu, 26 Nov 2026 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 07:41 PM IST
सार

गोल्फ कोर्स रोड पर डिफेंडर गाड़ी और ट्रैक्टर के चालक ने यातायात नियमों को तोड़ते हुए डिवाइडर पर वाहनों को उतारा। दोनों वाहनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Stunts on a divider in Gurugram A high end Defender and a tractor flout traffic rules
डिवाइडर पर स्टंटबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गोल्फ कोर्स रोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चलाए गए। डिफेंडर गाड़ी और एक ट्रैक्टर के चालकों ने डिवाइडर पर अपने वाहन उतारे। इन दोनों वाहनों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।



वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि रात के समय डिफेंडर का चालक डिवाइडर कूदाकर लेन बदल रहा था। यह यातायात सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करता है। इसी तरह, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी डिवाइडर के ऊपर से गुजर रही थी। इन चालकों ने स्पष्ट रूप से सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी की। उनकी इन हरकतों से अन्य  यात्रियों और वाहन चालकों की जान को जोखिम में डाला गया।

विज्ञापन


पुलिस ने की कार्रवाई
यातायात पुलिस ने इन वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस ने डिफेंडर गाड़ी के चालक का चालान काट दिया है। अब यातायात पुलिस ट्रैक्टर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed