फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Study in maternal and local language till fifth grade

पांचवीं कक्षा तक मातृ और स्थानीय भाषा में हो पढ़ाई

Sun, 14 Feb 2021 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Study in maternal and local language till fifth grade
गुरुग्राम। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा जगत में किए जा रहे बदलाव की विस्तृत जानकारी देने के लिए सोहना रोड स्थित केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल ने अभिभावकों के लिए ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया। इसमें बच्चों को पांचवीं कक्षा तक मातृ और स्थानीय भाषा में पढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सत्र में शैक्षणिक संरचना में बदलाव, समग्र मूल्यांकन, अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों के महत्व, कौशल विकास, टेक्नोलॉजी, डिजिटल सशक्तिकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों को सुविधाजनक बनाने और नई शिक्षा नीति में होने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. नीलिमा कामराह ने नई शिक्षा नीति के दृष्टिकोण को बताया और कहा कि छात्र केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि व्यवहारिक जीवन से जुड़े मूल्य भी सीख सकेंगे। एनईपी छात्रों की विभिन्न क्षमताओं को पहचानने और उनका सम्मान करने वाला होगा। बच्चों का सही विकास और उनके सुदृढ़ भविष्य की नींव रखने में नई शिक्षा नीति कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed