फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students will study from smart TV from the new academic session

Gurugram News: नए शैक्षणिक सत्र से स्मार्ट टीवी से पढ़ेंगे छात्र

Mon, 08 Jun 2026 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Students will study from smart TV from the new academic session
सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाने की कवायद तेज, शिक्षा विभाग ने मांगी प्रगति रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने स्मार्ट टीवी लगाने का काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि वे इस काम की निगरानी करें और तय समय में इसे पूरा करवाएं। सरकार की ओर से स्कूलों में एक निजी कंपनी के जरिये स्मार्ट टीवी लगाए जा रहे हैं। टीमों की जिम्मेदारी है कि वे टीवी लगाएं, उन्हें चालू करें और सही तरीके से चलाने की व्यवस्था करें। विभाग का कहना है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ज्यादा से ज्यादा स्कूलों में स्मार्ट टीवी की सुविधा शुरू हो जाए, ताकि बच्चों को तकनीक के माध्यम से पढ़ाई का लाभ मिल सके।


इस काम की जानकारी रखने के लिए हर जिले में स्कूलों के हिसाब से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। अधिकारियों को यह रिपोर्ट विभाग को भेजनी होगी और सभी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर भी डालनी होगी, ताकि पूरे काम की निगरानी की जा सके। विभाग का कहना है कि स्मार्ट टीवी से बच्चों को वीडियो, डिजिटल सामग्री और नए तरीके से पढ़ने का मौका मिलेगा। इससे पढ़ाई आसान और रुचिकर बनेगी। गर्मी की छुट्टियों में ही ज्यादातर स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि स्कूल खुलते ही छात्र इसका उपयोग कर सकें। सभी स्कूलों को इस काम को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed