{"_id":"6a217050a3a62a8b22033eca","slug":"students-will-be-made-aware-on-world-environment-day-special-programs-will-be-held-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90264-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक, होंगे विशेष कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक, होंगे विशेष कार्यक्रम
विज्ञापन
हरियाणा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जिले के सरकारी स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। हरियाणा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को आवश्यक तैयारियां करने के लिए कहा है।
इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्लाइमेट एक्शन रखी गई है। इसके तहत विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में पौधरोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, पोस्टर व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, जागरूकता रैलियां, भाषण प्रतियोगिता और सेमिनार आयोजित किए जाएंगें। विभाग ने निर्देश दिए है कि इन गतिविधियों में विद्यार्थियों शिक्षकों और कर्मचारियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकें।