फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students upset due to filling of sewer water in school, protest at DC office

Gurugram News: स्कूल में सीवर का पानी भरने से छात्र बिफरे, डीसी दफ्तर पर धरना

Tue, 26 Sep 2023 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Students upset due to filling of sewer water in school, protest at DC office
प्रदर्शन के दौरान अध्यापिका ने छात्रों को वहीं पर पढ़ाया
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से समाधान का आश्वासन दिया गया


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरसरु स्थित सेंट पॉल स्कूल में पिछले पांच महीने से बारिश व सीवर का पानी भरने की समस्या का समाधान न होने पर छात्रों ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अध्यापिका ने छात्रों को वहीं पर ही पढ़ाया। प्रदर्शन के दौरान स्कूल प्रबंधक और जिला उपायुक्त की मीटिंग हुई। प्रशासन की तरफ से समाधान का आश्वासन दिया गया और शुक्रवार को दोबारा से स्कूल प्रबंधक के साथ मीटिंग करने का फैसला लिया गया।
स्कूल परिसर में सीवर का पानी आने से छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। इस समस्या के चलते छात्रों को दूसरे स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजा जा रहा है। स्कूल में करीब 400 विद्यार्थी हैं, जिन्हें अब मजबूरी में दूसरे स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजा जा रहा है। छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का निवेदन भी किया है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य का कहना है कि जून में स्कूल परिसर के अंदर बरसात का पानी आ गया था। इसके बाद लगातार सीवर का पानी आने लगा। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर जून में ही सीएम विंडो, नगर निगम व जीएमडीए को शिकायत की गई थी, लेकिन चार महीने में भी उनकी समस्या पर किसी भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीवर का पानी लगातार आने से स्कूल की बिल्डिंग को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। फर्नीचर का भी नुकसान हो चुका है। छात्रों को पढ़ाने के लिए अब सेक्टर-76 स्थित एक स्कूल में भेजा जा रहा है। छात्रों के अभिभावकों की तरफ से भी कई बार प्रबंधक से बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहे असर को लेकर शिकायत की जा चुकी है। प्रबंधन का कहना है कि इसके चलते छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed