फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students told education, information and human rights

विद्यार्थियों ने बताए शिक्षा, सूचना और मानवाधिकार

Mon, 15 Feb 2021 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Students told education, information and human rights
गुरुग्राम। संविधान में दहेज प्रथा, बाल श्रम, बाल विवाह रोक जैसे अधिनियम बनाए गए हैं तो वहीं शिक्षा, सूचना और मानवाधिकार दिए गए हैं। वहीं लोगों को अधिकारों और अधिनियमों की जानकारी नहीं होने पर वे उनका लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में बच्चों को कानूनी साक्षरता देने के विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी में जैकबपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, भाषण प्रतियोगिता, नाटक जैसी 10 कैटेगरी में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने नाटक, चित्रकला, स्लोगन को माध्यम बनाते हुए सामाजिक जागरूकता विषयों को समझाया। विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण बचाओ, बाल विवाह रोक पर विभिन्न नियमों को स्पष्ट किया।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
डॉक्यूमेंट्री में हरी ओम पांडे प्रथम, पलक मिश्रा द्वितीय, बिठवाना स्कूल की एकता तृतीय रही। कविता पाठ में नंदनी प्रथम, आदर्श द्वितीय, अंशिका तृतीय रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम चुन्नी लाल, द्वितीय पुष्पा और तृतीय नेहा रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम प्रगति, द्वितीय नवनीत और तृतीय मधु रही। डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम हिमांशी और अंजली, द्वितीय रुचि और हर्षिता और तृतीय निशा और प्राची रही। निबंध लेखन में कीर्ति सोनी प्रथम, पूजा द्वितीय, नैंसी तृतीय रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में दीपेंद्र दुबे प्रथम, युवी सोनी द्वितीय व सिमरन तृतीय रही। स्लोगन प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम, करिश्मा द्वितीय और कुसुम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed