फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students sitting on the ground giving board exams

Gurugram News: जमीन पर बैठकर बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थी

Mon, 04 Mar 2024 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Students sitting on the ground giving board exams
घर पहुंचकर की अभिभावकों से शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को जमीन पर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया है। सोहना खंड के जखोपुर गांव स्थित जोगिंदर पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। यहां पर परीक्षा के दौरान जमीन में बैठाने की शिकायत विद्यार्थी व उनके अभिभावक कर रहे हैं। जबकि, शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को जमीन पर नहीं बैठाने के आदेश जारी किए हुए हैं।
सोहना खंड के जखोपुर गांव स्थित जोगिंदर पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने शिकायत में बताया कि यहां पर वर्तमान सत्र में संचालित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों ने जो पेपर दिए हैं वे जमीन पर बैठकर दिए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि इस दौरान उन्हें बैठने के लिए मैट तक नहीं दिए जाते हैं। पूरे तीन घंटे की परीक्षा बच्चे बिना मैट के जमीन पर ही बैठकर दे रहे हैं। बीते शनिवार को हिंदी की परीक्षा के दौरान बच्चों को बहुत परेशानी हुई क्योंकि दिनभर ठंडी व धूल भरी हवाएं चलती रहीं। तीन घंटे बिना मैट के बच्चों ने जमीन पर बैठकर परीक्षा दी। इस स्कूल में निजी व सरकारी दोनों ही स्कूलों के 310 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बच्चों ने परीक्षा के बाद अपने घर आकर अभिभावकों को बताया कि परीक्षा के दौरान जमीन पर बैठाने से उन्हे परेशानी हुई, जिस कारण उनका पेपर भी पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन का कहना है कि स्कूल में बच्चों को जमीन पर बैठाकर परीक्षा दिलवाने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल के जांच करके रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed