फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students showcased their talent in the block-level handwriting competition.

Gurugram News: खंड स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 12 Sep 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in the block-level handwriting competition.
जिला स्तर की स्पर्धा के लिए पर 120 छात्रों को चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निपुण मिशन के तहत जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को खंड स्तर पर सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी के मार्गदर्शन में करवाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सुंदर लेखन के साथ हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना है।

प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिले के चारों खंडों से करीब 120 विद्यार्थियों का चयन किया गया। हर खंड से करीब 30 विद्यार्थियों को चयन किया गया, जिसमें प्रत्येक कक्षा से 10-10 विद्यार्थी शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को सुलेख लिखने के लिए आधे घंटे का समय दिया गया।
विज्ञापन


खंड स्तर पर उत्कृष्ट लेखन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में चयनित 120 छात्रों को अब 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनमें से चयनित छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इससे छात्रों को मनोबल बढ़ेगा और हिंदी के प्रति रुचि भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के सही लेखन, साफ-सुथरी लिखावट और भाषा के प्रति रुचि विकसित करने के लिए इस तरह की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इससे छात्रों के लेखनी में सुधार होगा। - सुमिता रांगी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed