{"_id":"6aa2aeea6d9994d46d06c513","slug":"students-participated-in-an-awareness-campaign-against-plastic-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100645-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मानेसर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसका विषय ‘सिंगल यूज प्लास्टिक को न कहें’ था। विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकारी के जरिए प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और इसके इस्तेमाल को कम करने का संदेश दिया।
विजेता विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश ज्यादा लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए लोगों को कपड़े या अन्य दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले बैग अपनाने चाहिए।