फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students not entangled in the mystery of history

Gurugram News: हिस्ट्री की मिस्ट्री में नहीं उलझे छात्र

Thu, 28 Mar 2024 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
Students not entangled in the mystery of history
सीबीएसई 12वींं के इतिहास के प्रश्न पत्र को लेकर छात्रों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं के इतिहास विषय की बृहस्पतिवार को परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर छात्रों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। जहां कुछ छात्रों ने इसे बेहद आसान बताया तो कुछ ने कुछ प्रश्नों को पेचीदा बताया। इस कारण से उन्हें प्रश्न पत्र लंबा लगा। विषय शिक्षकों के अनुसार प्रश्न पत्र संतुलित था। शिक्षक छात्रों के अच्छे अंक आने की उम्मीद कर रहे हैं।

शिक्षकों के अनुसार प्रश्न काफी हद तक पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के समान ही थे। इसलिए जिसने भी सैंपल पेपर से अभ्यास किया होगा वह अच्छे अंक की उम्मीद कर सकता है। पेपर में सभी प्रश्न पाठ्यक्रम और एनसीईआरटी की पुस्तकों में से थे। कुल मिलाकर पेपर आसान था लेकिन कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न थोड़े पेचीदा लगे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र से बाहर निकले कुछ विद्यार्थियों को पेपर कुछ दीर्घ उत्तर वाले प्रश्नों के कारण थोड़ा लंबा व चुनौतीपूर्ण लगा। हालांकि अधिकतर बच्चों ने उन्हें आसानी से हल कर दिया। जिन छात्रों ने इतिहास पाठ्यक्रम का गहनता से अध्ययन किया होगा उन्हें प्रश्न पत्र हल करने मेंं परेशानी नहीं हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed