Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students beaten for chanting Jai Shri Ram in Gurugram parents protested

कैसी सख्ती: जय श्रीराम बोलने पर छात्रों की पिटाई, माथे पर तिलक लगाकर गए तो मिटा दिया; जबरन पढ़ाई जाती बाइबल

Mon, 06 Nov 2023 11:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Nov 2023 11:04 PM IST
सार

छात्रों के परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चों को स्कूल में जबरन बाइबल पढ़ाई जाती है। इतना ही नहीं उन्हें हिंदू धर्म का विरोधी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। बच्चे माथे पर तिलक लगाकर चले जाएं तो उस तिलक को मिटा दिया जाता है।

विज्ञापन
Students beaten for chanting Jai Shri Ram in Gurugram parents protested
जय श्रीराम बोलने पर छात्रों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के न्यू पालम विहार स्थित एक प्राइमरी निजी स्कूल एवं डे केयर में परिजनों ने उस वक्त हंगामा कर दिया जब पिकनिक के दौरान जय श्रीराम का नारा लगाने पर स्कूल अध्यापक ने छात्रों की पिटाई कर दी। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने पिकनिक के दौरान एक व्यक्ति के साथ मिलकर जय श्रीराम का नारा लगाया था। यह बात उनके अध्यापक को नागवार गुजरी और उसने छात्रों की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

छात्रों के परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चों को स्कूल में जबरन बाइबल पढ़ाई जाती है। इतना ही नहीं उन्हें हिंदू धर्म का विरोधी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। बच्चे माथे पर तिलक लगाकर चले जाएं तो उस तिलक को मिटा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार न्यू पालम विहार के ब्लॉक में एक निजी प्राइमरी स्कूल एवं डे केयर सेंटर है। इस स्कूल संचालक की तरफ से बच्चों को पिकनिक पर एक फार्म हाउस में ले जाया गया था। छात्रों ने बताया कि यहां उन्हें बैलगाड़ी पर घुमाया जा रहा था। इस दौरान उन्हें बैठने में डर लग रहा था तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें कहा था कि जय श्रीराम का नारा लगाओ तो उन्हें डर नहीं लगेगा। इस पर छात्रों ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया। यह बात उनके टीचर को नागवार गुजरी और उन्होंने पिकनिक के दौरान ही छात्रों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

छात्रों ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने अध्यापक को फोन करके इसका विरोध भी किया। इसके बाद अभिभावक सोमवार सुबह स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

वहीं, मामले में स्कूल संचालक ने अध्यापक व स्कूल पर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में ऐसी कोई गतिविधि नहीं होती है। वह स्कूल प्रबंधन और अध्यापक पर लगाए गए सभी आरोपों को नकारते रहे। मामले में फिलहाल परिजनों ने पुलिस को भी शिकायत दे दी है। थाना प्रभारी बजघेड़ा इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि शिकायत पुलिस को मिली है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed