{"_id":"641ee6ac3164dd02a4082126","slug":"student-beaten-up-for-protesting-against-hitting-a-car-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-2742-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर छात्र को पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर छात्र को पीटा, मामला दर्ज
विज्ञापन
फोटो -
20 से 25 छात्रों ने दिया वारदात को अंजमा, जान से मारने की धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नार्थ कैप विश्वविद्यालय में बीटेक करने वाले छात्र की खड़ी कार में टक्कर मारने के विरोध में उसे गंभीर रूप से पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घायल छात्र का कसूर इतना था कि उसने अपनी कार में पीछे से टक्कर मारने वाली क्रेटा की पहचान कर उससे चलने वाले छात्र को इसकी शिकायत कर दी। छात्र को यह बात नागवार गुजरी। उसने 20-25 छात्रों को लेकर बुलाकर उस पर हमला कर दिया। पालम विहार थाना पुलिस ने घायल छात्र के बयान पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ईशीत सुभरम ने बताया कि वह ओम विहार कॉलोनी में रहता है। उसने अपनी कार आरव गेस्ट हाउस के पास खड़ी की थी। क्लास से बाहर आने के बाद देखा कि उसकी कार पीछे से हिट की गई है। आस-पास के फुटेज से काले रंग की क्रेटा से टक्कर मारने का पता चला। जब उसके मालिक के बारे में पता किया गया तो पता चला कि बीबीए के छात्र प्रत्यूष की कार है। उसने प्रत्यूष से फोन करके एतराज जताया और कार को ठीक कराने के लिए कहा। इस पर प्रत्यूष ने कहा कि कार ठीक नहीं कराऊंगा। जो हो सके वह कर लो। इसके साथ ही उसने पीड़ित को ओटीएस कैफे के पास मिलने के लिए बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो 20-25 लड़के आए और उसे जमकर पीटा। इससे उसके सिर, चेहरे और सीने में काफी चोट आई है। बीच-बचाव के दौरान उसके दोस्त हर्षित बेनीवाल को भी चोट आई। इस मामले में पुलिस ने प्रत्यूष, उज्ज्वल हुड्डा, सूर्यदेव राठी, तुषार राना, यश वर्मा, अक्षय यादव, भानू राना, दलीप, प्रतीक दहिया आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पीड़ित एक फाइनेंसर का बेटा है जबकि आरोपी बझघेड़ा के रहने वाले एक भाजपा नेता का बेटा है। थाना प्रभारी पालम विहार के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनके बारे में विश्वविद्यालय प्रबंधन को भी बता दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।