फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Struggle over public interest issues to intensify: Sanjay Dutt

जनहित के मुद्दों पर तेज होगा संघर्ष : संजय दत्त

Tue, 04 Aug 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Struggle over public interest issues to intensify: Sanjay Dutt
बोले-बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा में कांग्रेस ने बूथ स्तर से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत करने और महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं सहित जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया। सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई।
प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि प्रत्येक बूथ पर जनता की आवाज़ उठाने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। संसद के मानसून सत्र में चल रहे गतिरोध पर भी चर्चा हुई। प्रभारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि वे देश के करोड़ों मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। सांसद पप्पू यादव मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों से परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी और भाजपा सरकार से जवाब मांगेगी। बैठक में गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव, मोहित ग्रोवर, सुधीर चौधरी, नीरज यादव, महिला जिलाध्यक्ष शैलजा भाटिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन बैसोया, एससी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed