फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strictness: Tightening the screws on those who cut illegal colonies on agricultural land

सख्ती : कृषि भूमि पर अवैध काॅलोनी काटने वालों पर कसा शिकंजा

Sun, 03 Sep 2023 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Strictness: Tightening the screws on those who cut illegal colonies on agricultural land
फर्रुखनगर से लेकर पटौदी तक के ग्रामीण क्षेत्रों में भू-माफिया का फैला जाल
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार विभाग ने सर्वे के बाद दिया नोटिस


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कृषि योग्य जमीन पर कंट्रोल एरिया एक्ट का उल्लंघन कर अवैध काॅलोनी विकसित करने वालों पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने शिकंजा कसा है। विभाग की ओर से किए गए सर्वे के बाद भू-माफिया को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। फर्रुखनगर व पटौदी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भू-माफिया की ओर से अवैध कऍलोनी काटी जा रही हैं। जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वह कोई भी प्लाॅट खरीदने से पहले एक बार विभाग में अवश्य जांच करा लें।
जिला नगर योजनाकार विभाग को सर्वे के दौरान पता चला कि मास्टर प्लान से बाहर की कृषि योग्य जमीन पर भू-माफिया की ओर से जमीन मालिकों के साथ मिलीभगत कर अवैध काॅलोनी काटी जा रही हैं। लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए भू-माफिया की ओर से सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही बिजली के पोल लगाए जाते हैं। विभाग की ओर से सर्वे के बाद ऐसी काॅलोनियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। साथ ही जमीन मालिकों को नोटिस देकर सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जिन स्थानों पर नोटिस व कार्रवाई के बाद दोबारा से अवैध काॅलोनी काटी जा रही हैं, उनके जमीन मालिकों पर कंट्रोल एरिया एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए स्थानीय थाने को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन



प्लाॅट खरीदने से पहले पता करा लें कि वैध है या अवैध
जिला नगर योजनाकार अधिकारी मनीष यादव ने बताया कि भू-माफिया की ओर से अवैध काॅलोनी काटी जा रही हैं। जिस पर शिकंजा कसने के लिए उनमें तोड़फोड़ की जा रही है। सर्वे के बाद अवैध काॅलोनी काटने वालों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। लोगों से अपील है कि किसी भी जगह प्लाॅट खरीदने से पहले विभाग में जरूर पता करें कि वह वैध है या अवैध।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed