फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict administration, farmers not allowed to proceed beyond Rajiv Chowk

संयुक्त किसान मोर्चा ने शहर में निकाली ट्रैक्टर रैली

Thu, 07 Jan 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Strict administration, farmers not allowed to proceed beyond Rajiv Chowk
किसानों के ट्रैक्टर रैली के कारण राजीव चौक और कोर्ट रोड पर लगा जाम। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ गुरुग्राम में धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि कानून रद्द करने की मांग की। हालांकि, वे ट्रैक्टर रैली दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजीव चौक से दिल्ली बॉर्डर और वहां से वापस केएमपी तक निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें राजीव चौक से आगे नहीं बढ़ने दिया और उनको राजीव चौक स हीे शहर की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे के समक्ष लघु सचिवालय के सामने गत 11 दिन से कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने भी देश में आंदोलन कर रहेे किसानों की तरह ट्रैक्टर रैली निकालने का निर्णय लिया। इस संबंध में उन्होंने अपनी योजना का पहले खुलासा नहीं किया था। मोर्चा के सदस्य करीब साढ़े 11 बजे धरनास्थल पर करीब एक दर्जन ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। यहां ट्रैक्टर पहुंचते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर बाद धरनास्थल के पास पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन

केवल शहर में रैली निकालने की दी इजाजत
मोर्चा के सदस्यों ने एक बजे ट्रैक्टर रैली शुरू की। पुलिस ने राजीव चौक पर रैली को रोक दिया। इस दौरान पुलिस एवं मोर्चा के सदस्यों के बीच रैली के रूट के संबंध बातचीत हुई। मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि उनका दिल्ली बॉर्डर और वहां से वापस आकर केएमपी तक जाने का कार्यक्रम है। पुलिस ने उनको केवल शहर में रैली निकालने की इजाजत दी और उनके ट्रैक्टर राजीव चौक से कोर्ट रोड पर मोड़ दिया। उनके ट्रैक्टरों के आगे एवं पुलिस के वाहन चल रहे थे। मोर्चा के सदस्यों ने राजीव चौक से सोहना चौक होते हुए रेलवे रोड, अतुल कटारिया रोड और वहां से ओल्ड दिल्ली रोड, मोर चौक से धरना स्थल पर गई, वहां पर उन्होंने रैली का समापन किया। इस दौरान उन्होंने शीतला माता मंदिर के सामने केंद्र सरकार को कृषि कानून रद्द करने के लिए सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरने का नेतृत्व दौलताबाद गांव के किसानों ने किया। इस मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष चौ. संतोख सिंह, पार्षद आरएस राठी, राव कमलबीर सिंह, गजे सिंह कबलाना, बीरू सरपंच, नवनीत रोज ने तीनों कृषि कानूनों के संबंध में किसानों में ही नहीं, बल्कि आम जनता में भी रोष है। इस कारण मोर्चा के सदस्य गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लगाकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed