फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict action will be taken against officers who show laxity in providing public services: Chief Minister

जन सेवाओं को प्रदान करने में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

Thu, 12 Dec 2024 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against officers who show laxity in providing public services: Chief Minister
कष्ट निवारण समिति की पहली बैठक में छाया रहा सफाई का मुद्दा
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश, स्वच्छता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए सफाई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नायब सिंह सैनी ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। इस बैठक में शहर की बदहाल सफाई का मुद्दा छाया रहा। इस पर मुख्यमंत्री काफी सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मानकों के अनुरूप शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार जन सेवाओं के लिए गंभीर है। सभी विभागों के अधिकारी फील्ड में रहकर उनके विभाग की सेवाएं जनता को मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। जन सुविधाओं के प्रति अधिकारियों का ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। शहर में स्वच्छता की तरफ विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे ⁠गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगले माह की बैठक के दौरान वे स्वयं स्वच्छता का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

बढ़ती आबादी के अनुरूप सीवरेज लाइन डालने के दिए आदेश
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से प्राप्त सीवरेज की समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती आबादी की मांग के अनुरूप सीवरेज लाइन की व्यवस्था की जाए, जिससे पानी की निकासी समुचित ढंग से हो सके। किसी भी क्षेत्र में नई सीवरेज लाइन डालते समय रिवाइज्ड प्लान तैयार करें। संबंधित आरडब्ल्यूए व स्थानीय लोगों से भी परामर्श करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed