फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict action will be taken against auto drivers for not wearing uniform

Gurugram News: अलीपुर गांव में अवैध काॅलोनी काटने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 07 May 2024 04:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against auto drivers for not wearing uniform
नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग ने एचएसईबी थाना प्रभारी को लिखा पत्र
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजना कार विभाग ने अवैध कालोनी काटने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए सुशांत लोक एनफोर्समेंट थाना पुलिस को पत्र लिखा है।
गांव अलीपुर में अवैध कालोनी काटने का मामला सामने आया है। आरोप दिल्ली निवासी पति-पत्नी व इलाके के कुछ भू माफियाओं पर है। इस संबंध में डीटीपी-एनफोर्समेंट ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (एचएसईबी) थाना एसएचओ को पत्र भेजकर सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। आरोप है कि अवैध काॅलोनी विकसित कर रहे दबंग लोगों के खिलाफ जांच के नाम पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

डीटीपीई कार्यालय की ओर से करीब डेढ़ महीने पहले 20 मार्च को हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (एचएसईबी) के सुशांत लोक स्थित थाने को पत्र लिखा गया था। इस पत्र में डीटीपीई ने दिल्ली के तिलक नगर निवासी सुभाष बब्बर, उषा देवी, नयागांव निवासी कुलदीप पुत्र इंद्राज, पवन कुमार शर्मा एवं ईटीआर डेवलपर द्वारा गांव अलीपुर में बड़े क्षेत्र में अवैध तरीके से काॅलोनी विकसित करने की जानकारी दी गई है। डीटीपीई ने हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट 1975 का हवाला देते हुए कहा कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट की अनुमति के बिना काॅलोनी काटना या जमीन का टुकड़ों में विभाजन गैर कानूनी है। पत्र में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए गया है। साथ ही एक्ट का हवाला देते हुए पुलिस से गुजारिश की गई है कि नियमानुसार इस क्षेत्र पर निगरानी रखी जाए। यदि रोक के बावजूद अवैध काॅलोनी विकसित होती मिले तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर इसे रुकवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही डीटीपीई कार्यालय की ओर से आरोपियों को भेजे गए कारण बताओ नोटिस, विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में हुए निर्माणों को तोड़कर पहले की स्थिति में लाने से संबंधित आदेश की कापी भी पुलिस को भेजे पत्र के साथ संलग्न की गई है।


स्थानीय जनों ने बताया कि भूमाफियाओं के गठजोड़ वाले दबंग लोग बिना किसी अनुमति के काॅलोनी विकसित कर रहे हैं। जिस जमीन पर काॅलोनी विकसित की जा रही है वहां पहुंचने का रास्ता भी नहीं है। भूमाफिया लोगों को बरगलाकर उनकी खून पसीने की कमाई को अवैध प्लाॅटिंग में लगाकर बर्बाद कर रहा है। लोगों का आरोप है कि जांच के नाम पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में देरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed