{"_id":"6a2180b74c3acb75880fc992","slug":"strict-action-taken-against-negligence-in-monsoon-preparations-instructions-for-blacklisting-two-contractors-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90256-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानसून की तैयारियों में लापरवाही पर सख्त रुख, दो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टिंग के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानसून की तैयारियों में लापरवाही पर सख्त रुख, दो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टिंग के निर्देश
विज्ञापन
जल भराव की तैयारी का जायजा लेते हुए जीएमडीए के सीओ पीसी मीणा। विज्ञप्ति
मानसून तैयारियों एवं ड्रेनेज कार्यों की समीक्षा को लेकर जीएमडीए के सीईओ ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं सेक्टरों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानसून तैयारियों, चल रहे ड्रेनेज कार्यों व अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
हीरो होंडा चौक पर मानसून तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीईओ ने नालों की सफाई, ग्रीन बेल्ट से मलबा एवं अन्य अवरोध हटाने व वर्षा जल की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एनएचएआई अधिकारियों को यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों में तेजी लाने के लिए भी कहा है।
बसई चौक फ्लाईओवर के नीचे निरीक्षण के दौरान सीईओ ने जमा मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। नालों की सफाई के बाद निकाली गई गाद को मौके पर छोड़ने और कार्य में लापरवाही बरतने पर उन्होंने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं ब्लैकलिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त ड्रेन स्लैबों की मरम्मत, खुले नालों को ढकने व फुटपाथों से झाड़ियों, बागवानी अपशिष्ट एवं अन्य अवरोधों को हटाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
कच्ची ड्रेन का निर्माण 20 जून तक पूरा करने के निर्देश
सेक्टर-4, सेक्टर-7, सेक्टर-9 एवं लक्ष्मण विहार क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे लाइन के साथ अतिरिक्त कच्ची ड्रेन का निर्माण 20 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे इन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त एमपीएस पर अतिरिक्त पंप स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए ताकि वर्षा के दौरान ओवरफ्लो की समस्या को रोका जा सके और जल निकासी सुचारु बनी रहे।
तालाब का नियमित रखरखाव रखने को कहा
सीईओ ने जीएमडीए एवं नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के अधिकारियों के साथ बसई तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के पुनर्जीवन एवं जल स्तर बनाए रखने के लिए टर्शियरी ट्रीटेड वाटर की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा तालाब के नियमित रखरखाव, स्वच्छता एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर-9/9ए में नालों की डी-सिल्टिंग कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि निकाली गई गाद को समयबद्ध तरीके से हटाया जाए ताकि मानसून के दौरान जल निकासी प्रभावित न हो। साथ ही फुटपाथों से मलबा हटाने एवं झाड़ियों, बागवानी अपशिष्ट तथा अनियंत्रित वनस्पति की सफाई को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
सेक्टर-17 स्थित एयर फोर्स स्टेशन के सामने लंबित ड्रेन निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्य में देरी एवं लापरवाही पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी अन्य सक्षम एजेंसी के माध्यम से आगामी 20 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए ताकि क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को शीघ्र सुदृढ़ किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान श्री मीणा ने सभी अधिकारियों को लंबित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, जमीनी स्तर पर कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियां पूर्ण जवाबदेही के साथ कार्य करें।