फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict action against illegal exploitation, two borewells sealed in Sector-22

Gurugram News: अवैध दोहन पर सख्ती, सेक्टर-22 में दो बोरवेल सील

Sat, 13 Jun 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Strict action against illegal exploitation, two borewells sealed in Sector-22
आवश्यक अनुमति और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भूजल के अवैध दोहन पर सख्ती बरतते हुए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सेक्टर-22 क्षेत्र में दो बोरवेल को सील कर दिया है। बोर्ड की टीम ने जांच के दौरान आवश्यक अनुमति और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को क्षेत्र में अवैध रूप से बोरवेल संचालन की शिकायत मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में नियमों के अनुरूप दस्तावेज और आवश्यक स्वीकृतियां नहीं मिलने पर दोनों बोरवेल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जिले में भूजल के अंधाधुंध दोहन को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अवैध रूप से बोरवेल करने वाले लोगों और संस्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बोर्ड की ओर से संबंधित प्राधिकरण को भी पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूजल संरक्षण की प्राथमिकताओं में शामिल है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि बोरवेल स्थापित करने या संचालित करने से पहले सभी आवश्यक अनुमति और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करें।


जिले में अवैध बोरवेलों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। भूजल के अवैध दोहन को रोकने के लिए टीम सक्रिय रूप से जांच कर रही है। आवश्यक अनुमति न होने और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दो बोरवेलों को सील कर दिया गया।
-
आकांक्षा तंवर, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed