फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict action against builder, land will be confiscated for substation

Gurugram News: बिल्डर के खिलाफ सख्ती, सबस्टेशन के लिए जमीन होगी जब्त

Wed, 24 Jul 2024 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Strict action against builder, land will be confiscated for substation
समाधान शिविर में उपायुक्त ने दिए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। समाधान शिविर में उपायुक्त (डीसी) निशांत कुमार यादव ने 33 केवीए सबस्टेशन तैयार न करने पर सत्या बिल्डर के विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने सबस्टेशन निर्माण के लिए बिल्डर की जमीन जब्त करने के निर्देश दिए हैं। सत्या बिल्डर ने सेक्टर-103 में सत्या हरमिटेज सोसाइटी विकसित की है। नियमानुसार बिल्डर को सोसाइटी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 33 केवीए सबस्टेशन तैयार करके देना था। बिल्डर ने बिजली निगम से 11 केवीए का अस्थायी कनेक्शन लिया और उसी के माध्यम से अभी तक सोसाइटी के निवासियों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। 11 केवीए की लाइन दौलताबाद सबस्टेशन से करीब छह किलोमीटर लंबी है। अक्सर फाल्ट आने के कारण निवासियों को बिजली कटौती झेलना पड़ती है। सत्य हरमिटेज कंडोमिनियम एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजकिशोर ने 33 केवीए सबस्टेशन तैयार न करने की शिकायत उपायुक्त के समाधान शिविर में की थी। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बिजली निगम के अधिकारियों को जिला नगर योजनाकार और जिला राजस्व अधिकारी के माध्यम से बिल्डर की जमीन जब्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed