फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Street vending zone will be built at 30 places in Manesar Municipal Corporation area

Gurugram News: मानेसर नगर निगम क्षेत्र में 30 जगह बनेंगे स्ट्रीट वेंडिंग जोन

Thu, 06 Jul 2023 05:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Street vending zone will be built at 30 places in Manesar Municipal Corporation area
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 100 वेंडर्स को किया जाएगा शामिल
विज्ञापन

आईएमटी क्षेत्र के 5-6 स्थानों को चिह्नित किया जाएगा




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में 30 स्थानों पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आईएमटी क्षेत्र के 5-6 स्थानों को चिह्नित किया जाएगा, जिसमें 100 वेंडर्स को स्थान देने की योजना है। नगर निगम वेंडर्स को लाइसेंस भी देगा।



इस संबंध में बृहस्पतिवार को मानेसर सेक्टर-8 स्थित कार्यालय में हुई टाउन वेंडिंग कमेटी की पहली बैठक में फैसला लिया गया। इस योजना के अंतर्गत सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ियों के लिए अलग से स्थान चिह्नित किए जाएंगे। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि रेहड़ी आदि लगाकर आजीविका कमाने वाले लोगों को सुरक्षा भी मिलेगी। नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन बनाकर दिए जाएंगे जिन्हें टाइलें लगाकर पक्का किया जाएगा। इनमें शौचालय बनाए जाएंगे। इसी के साथ पीने के पानी, पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

बरसात से बचने के लिए इन जगहों को टिन शेड से कवर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जो रेहड़ी फिलहाल जिस जगह पर लगाई जा रही है, उन रेहड़ी वालों के लिए उसी के आसपास जगह मुहैया करवाई जानी चाहिए जिससे उन्हें ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के आयुक्त साहिल गुप्ता ने नगर निगम, एचएसआईआईडीसी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयुक्त निरीक्षण कर वेंडिंग जोन के लिए जगह चिह्नित करें। बैठक में सीपीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि निगम क्षेत्र में रेहड़ी आदि लगाकर व्यापार करने वाले लोगों के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत बैंकों से 10 हजार रुपये तक का बिना गारंटी के लोन भी दिलवाया जाता है। बैठक में एचएसआईआईडीसी, पुलिस विभाग, जीएमडीए,बैंकों के प्रतिनिधि सहित स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी के विभिन्न सदस्य भी मौजूद रहे।


स्ट्रीट वेंडर्स, प्रोटेक्शन ऑफ लिवलीहुड एंड रेगुलेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट-2014 के तहत मानेसर में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए जाऐंगे
- साहिल गुप्ता, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed