फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stray dogs cause terror, bite elderly man and young man

Gurugram News: लावारिस कुत्तों का आतंक, बुजुर्ग और युवक को काटा

Sun, 05 Oct 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs cause terror, bite elderly man and young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर के कई इलाकों में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दौलताबाद, राजेन्द्र पार्क, सूरत नगर और शीतला कॉलोनी में लोग रोजाना इनकी वजह से परेशान हो रहे हैं। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।

राजेन्द्र पार्क इलाके में रहने वाले बुजुर्ग पशुपतिनाथ तिवारी भी कुत्तों का शिकार बन गए। शनिवार सुबह टहलने के दौरान औद्योगिक नगरी छठ घाट के पास धर्म कांटे वाली गली में कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। गिरने से उनके घुटनों और कोहनी में भी चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए जहां उनका उपचार और टीकाकरण कराया गया। बताया जाता है कि तिवारी रोजाना इसी रास्ते से टहलने जाया करते हैं।
विज्ञापन


इसी तरह दौलताबाद इलाके की मुख्य सड़क से पैदल जा रहे युवक सत्य प्रकाश पर भी लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। सत्य प्रकाश ने बताया कि इलाके में कुत्तों की संख्या इतनी अधिक है कि हर व्यक्ति डर के साए में चल रहा है। उनका कहना है कि प्रशासन को इन कुत्तों को पकड़कर कहीं और शिफ्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजेश पटेल ने बताया कि कई बार शिकायत देने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कोर्ट ने आदेश दिया था कि हर जिले में लावारिस कुत्तों को पकड़ा जाए, लेकिन गुरुग्राम में ऐसा कोई अभियान नजर नहीं आ रहा। राजेश ने कहा कि राजेन्द्र पार्क की हर गली में रात के समय 5 से 10 कुत्ते आसानी से देखे जा सकते हैं, जो राहगीरों पर भौंकते और दौड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed