{"_id":"6a0e0035d5a87dc31e09e624","slug":"strategy-formulated-for-flood-prevention-ahead-of-the-monsoon-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112194-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानसून से पहले बाढ़ से बचाव के लिए बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानसून से पहले बाढ़ से बचाव के लिए बनी रणनीति
विज्ञापन
-उपायुक्त ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बुधवार को बाढ़ बचाव तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने करते हुए सभी विभागों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नालों और सीवरों की सफाई समयबद्ध तरीके से करवाई जाए ताकि बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
अडबर चौक, तावडू रोड और नूंह शहर के मुख्य मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सिंचाई, जन स्वास्थ्य, नगर निकाय और लोक निर्माण विभाग को नालों की नियमित सफाई तथा टूटे मैनहोल ढक्कनों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप चालू हालत में रखने और जरूरत पड़ने पर नए पंप खरीदने के निर्देश दिए। सभी विभागों को 15 जून तक तैयारियों की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया।
बैठक में पशुपालन विभाग को पशुओं के टीकाकरण, कृषि विभाग को किसानों को क्रॉप कंटीजेंट प्लान की जानकारी देने तथा राजस्व विभाग को फसल खराबे का शीघ्र आकलन करने के निर्देश दिए गए। बाढ़ की स्थिति में जिला और उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी आदेश दिए गए। उपायुक्त ने ठोस कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, गांवों में जल निकासी व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति बनाए रखने, सड़कों पर कलवर्ट व क्रॉस पाइप निर्माण तथा फॉगिंग और जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।