फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stones were pelted on the crime branch team which had gone to arrest the accused of theft

Gurugram News: चोरी के आरोपी को पकड़ने गई अपराध शाखा की टीम पर पथराव

Wed, 02 Jul 2025 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Stones were pelted on the crime branch team which had gone to arrest the accused of theft
- एसआई और सिपाही घायल, सूरजकुंड थाना के बड़खल गांव का मामला
विज्ञापन

- अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम आरोपी मकसूद को पकड़ने गई थी
- तीन महिलाओं व 4-5 अन्य पर सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना एरिया के बड़खल गांव में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई अपराध शाखा टीम पर पथराव करने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा सेक्टर-85 टीम के एएसआई और सिपाही इसमें घायल हो गए। पथराव व हमला करने का आरोप तीन नामजद महिलाओं शहनाज, हाजिरा, जाहिदा के अलावा 4-5 अज्ञात लोगों पर है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।


अपराध शाखा के एएसआई भूपेंद्र ने ये शिकायत पुलिस को दी है। इनका कहना है कि बड़खल गांव निवासी मकसूद अपने भतीजे के सहयोग से चोरी की वारदात अंजाम देता था। नाबालिग को पकड़ने के बाद पुलिस टीम को मकसूद के बारे में जानकारी मिली तो मंगलवार को एएसआई भूपेंद्र और सिपाही रूपेश उसे पकड़ने गए। मकसूद को हिरासत में लेकर वो गली से बाहर निकले तो अचानक से महिलाओं व 4-5 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। दोनों पुलिसकर्मी इसमें घायल हो गए और जान बचाकर वहां से निकले। सूरजकुंड थाना में अब आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed