फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   stolen bike has number of honda city, arrest

बाइक पर लगा रखी थी होंडा सिटी की नम्बर प्लेट, पकड़े गए

Sun, 19 Jul 2020 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
stolen bike has number of honda city, arrest
गुरुग्राम। पुलिस से बचने के लिए बदमाश क्या-क्या हथकंडे अपनाते है इसका एक उदाहरण सामने आया। पुलिस से बचने के लिए दो वाहन चोरों ने चोरी की बाइक पर होंडा सिटी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा डाली। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस ने उन्हें रोककर दस्तावेज नहीं दिखाने पर चालान काटने के लिए मशीन में नंबर डाला तो सारा मामला खुल गया। पुलिस ने दोनों चोर की तलाशी ली तो उनके पास 8 मास्टर चाभी, पेचकस व अन्य सामान मिला। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त केके राव के क्राइम मैपिंग अभियान के तहत शनिवार को सेक्टर-29 थाना पुलिस की टीम गलैरिया मार्केट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इतने में एक पैशन प्रो बाइक पर दो युवक पहुंचे। पुलिस ने जब बाइक देखी तो उसमें असली चाभी न देखकर उन पर शक हुआ। पुलिस ने युवकों से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो वे नहीं दिखा सके। पुलिस ने जब बाइक का नंबर चालान मशीन में डालकर चालान करने की कोशिश की तो वह नंबर एक होंडा सिटी कार का निकला। पुलिस ने दोनों युवक से सख्ती से पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो उनकी जेब से 8 मास्टर चाभी, एक पेचकस और 860 रुपये नकदी मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक की चैसिस नंबर के आधार पर नंबर निकाले तो वो दिल्ली कापसहेड़ा निवासी डेसी देवी के नाम से पंजीकृत मिली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह बाइक उन्होंने दिल्ली से चुराई है। आरोपियों की पहचान सोनीपत के अशोक विहार निवासी रविंद्र सिंह व सोहना के बालूदा रोड निवासी नरेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed