फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stole mobile phones worth 20 lakhs under the pretext of retrieving them for customers

Gurugram News: ग्राहकों के लिए फोन निकालने के बहाने 20 लाख के मोबाइल चुराए

Sun, 18 Oct 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Stole mobile phones worth 20 lakhs under the pretext of retrieving them for customers
इंस्टाकार्ट हब के दो कर्मचारी गिरफ्तार, चोरी किए गए दो मोबाइल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिनोला-हाइपरलोकल स्थित इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के हब से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला दौसा के उदयपुरा निवासी राहुल कुमार बैरवा और भालपुरा निवासी सचिन बैरवा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इंस्टकार्ट हब में पीकिंग एजेंट का काम करते थे, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। बिलासपुर थाना पुलिस ने कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।अधिकृत प्रतिनिधि रितिनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सचिन कुमार और राहुल कुमार प्लैनेट पीसीआई विक्रेता के माध्यम से हब के पिकिंग विभाग में नियुक्त थे। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे जी-एक फ्लोर पर एक ट्रे को क्षतिग्रस्त कर मोबाइल फोन चोरी करने की घटना कैमरे में कैद हुई। इसके बाद कंपनी ने आंतरिक जांच और ऑडिट कराया तो पता चला कि 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच सिलसिलेवार तरीके से कई मोबाइल चोरी किए गए, जिससे कंपनी को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed