फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   STF removed objectionable songs from social media

Gurugram News: एसटीएफ ने आपत्तिजनक गीतों को सोशल मीडिया से हटाया

Sat, 31 May 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
STF removed objectionable songs from social media
एसटीएफ के अधिकारियों ने हरियाणवी संगीत जगत के प्रमुख गायकों व गीतकारों संग की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता आईजी एसटीएफ ने की। बैठक में एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारी तथा हरियाणवी संगीत जगत के प्रमुख गायक व गीतकार शामिल हुए।

बैठक का उद्देश्य उन गीतों पर चर्चा करना था जो अपराध, ड्रग्स, हथियार संस्कृति और गैंगस्टरों का महिमा मंडन कर समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। एसटीएफ ने बताया कि हाल ही में कुछ आपत्तिजनक गीतों को सोशल मीडिया से हटाया गया है, क्योंकि वे युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित कर रहे थे। आईजी एसटीएफ ने स्पष्ट किया कि रचनात्मक स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए भी समाज में हिंसा या अपराध को बढ़ावा देने वाले कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। कलाकारों ने बैठक में सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए जिम्मेदार कंटेंट निर्माण का आश्वासन दिया। सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रतिबद्धता भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article