फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   STF arrested Gujjar, a prize of seven and a half lakh

साढ़े सात लाख के इनामी सूबे गुर्जर को एसटीएफ ने दबोचा

Sat, 01 May 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
STF arrested Gujjar, a prize of seven and a half lakh
गुरुग्राम। हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान व पंजाब में ताबड़तोड़ आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले सूबे गुर्जर को स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को दबोच लिया। टीम ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट के नजदीक से गिरफ्तार किया। गैंगस्टर सूबे गुर्जर पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व डकैती के 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गुरुग्राम व आसपास के इलाकों में पिछले काफी समय से हो रहीं वारदात के पीछे सूबे गुर्जर का ही हाथ बताया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस ने सूबे पर 7.50 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

गांव बाड़गुर्जर निवासी सूबे गुर्जर का गुरुग्राम ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी पिछले कई साल से आतंक था। टॉप-10 मोस्ट वांटेड की सूची में सूबे गुर्जर का नाम सबसे ऊपर था। स्पेशल टास्क फोर्स की टीम काफी समय से इसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। शनिवार को सूचना पर दिल्ली एयरपोर्ट के नजदीक से एसटीएफ की टीम ने सूबे गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात की वजह से हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान व पंजाब पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था।
विज्ञापन

हत्या के प्रयास, फिरौती, रंगदारी, लूट सहित कई मामलों के लिए कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर को पकड़ने के लिए 7.50 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। 2019 में इसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू की गई थी, लेकिन तब इसके परिजन ने स्टे ले लिया था। पिछले महीने नीलामी की तारीख तय की गई तब किसी भी व्यक्ति ने इसकी संपति नीलामी में लेने के लिए हिम्मत नहीं जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी की अदालत ले गई टीम
एसटीएफ की टीम गैंगस्टर सूबे गुर्जर को रेवाड़ी अदालत में पेश करने ले गई। पुष्पांजलि अस्पताल में एक साल पहले चलाई गईं गोली में भी सूबे गुर्जर आरोपी है। इस पर गुरुग्राम सहित आसपास के जिलों में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 में गांव मानेसर निवासी सुमेर यादव नंबरदार की हत्या में भी इसका नाम आया था। वहीं गांव ततारपुर के पूर्व सरपंच संजय प्रधान की हत्या में भी सूबे गुर्जर की ही भूमिका सामने आई थी।

फर्जी पहचान पत्र से काटी फरारी
टीम ने बताया कि सूबे सिंह ने फरार होने के बाद फर्जी नाम से पहचान पत्र बनवा लिया था, इसके दम पर पर चैन्नई तक जा पहुंचा। वहीं से राज्य में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवाता रहा। इस दौरान खुद भी हत्या, लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed