फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Steps towards a 'Green Gurugram'; villagers show interest in solar panels.

Gurugram News: ग्रीन गुरुग्राम की ओर बढ़ते कदम<bha>;</bha> ग्रामीणों ने सोलर पैनल में दिखाई दिलचस्पी

Thu, 24 Sep 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Steps towards a 'Green Gurugram'; villagers show interest in solar panels.
​नखरोला शिविर में सौर उर्जा से संबं​धित योजनाओं की जानकारी लेते लोग
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में डीएचबीवीएन ने हासिल किया 51 प्रतिशत लक्ष्य
विज्ञापन


नंबर गेम - 62,455 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के शहरी चमक-दमक के बीच अब गुरुग्राम के ग्रामीण इलाकों में भी सौर ऊर्जा की एक नई क्रांति आकार ले रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के खेड़की दौला सब-डिवीजन के अंतर्गत नखरोला स्टेडियम में आयोजित सेवा सेतु अभियान कैंप में पर्यावरण और पैसों की बचत को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान ग्रामीण इलाके के सैकड़ों लोग केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए आगे आए, जिसके चलते बिजली निगम को मौके पर ही 103 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। बिजली निगम के खेड़की दौला एसडीओ सुमन ने बताया कि कैंप में सोलर उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन और सोलर कनेक्शन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना के लिए डीएचबीवीएन के पास अबतक 1,01,845 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 62,455 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इन संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता 221.90 मेगावाट है। डीएचबीवीएन के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि निगम द्वारा अब तक 61,813 सौर कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं और 52,632 लाभार्थियों को 380.88 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है। निगम ने मार्च 2027 तक 1,22,000 सौर कनेक्शन स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके मुकाबले अब तक 51 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। गुरुग्राम सर्किल 1 ने 41 प्रतिशत और गुरुग्राम सर्किल 2 ने 48 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया है। 25 अगस्त तक सोलर पैनल लगाने गुरुग्राम सर्किल-1 में 5737 और सर्किल -2 में 4985 आवेदन प्राप्त हुए। सर्किल वन में सबसे ज्यादा पटौदी डिविजन में 2644 और सर्किल टू में सब अर्बन डिविजन में 2821 सोलर पैनल के आवेदन प्राप्त हुए हैं। सर्किल वन में 25 अगस्त तक 4211 कनेक्शन जारी किया गया जबकि सर्किल टू में 3373 कनेक्शन जारी किया गया।
विज्ञापन


हिसार जोन में सर्वाधिक 36,291 सोलर संयंत्र स्थापित
जोनवार प्रगति में हिसार जोन अग्रणी है। यहां अब तक 62,282 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 36,291 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इनकी कुल क्षमता 119.41 मेगावाट है। जोन में 35,952 कनेक्शन जारी किए गए हैं तथा 31,616 लाभार्थियों को 231.36 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 से 8 अक्तूबर तक गुरुग्राम में लगेगा शिविर
सेवा सेतु कैंप 6 से लेकर 8 अक्तूबर तक गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में लगाए जाएंगे। इसमें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली घर योजना के संबंध में आवश्यक मार्ग दर्शन प्राप्त किया जा सकता है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे।

नखरोला शिविर में सौर उर्जा से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेते लोग

नखरोला शिविर में सौर उर्जा से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेते लोग

नखरोला शिविर में सौर उर्जा से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेते लोग

नखरोला शिविर में सौर उर्जा से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed