फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Status report summoned in HSVP's SCO fraud case

Gurugram News: एचएसवीपी के एससीओ फर्जीवाड़े मामले में स्टेटस रिपोर्ट तलब

Tue, 07 Jul 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Status report summoned in HSVP's SCO fraud case
एंटी करप्शन ब्यूरो ने 28 नवंबर 2022 को दर्ज की थी प्राथमिकी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के एससीओ घोटाले में जिला अदालत ने स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है। मामले में जिला अदालत में सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित गौतम की कोर्ट ने 3 सितंबर तक स्टेट्स रिपोर्ट फाइल करने को कहा है। इसके साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को बगैर किसी देरी के मामले की जांच पूरी करने को कोर्ट ने कहा है।


एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस में 28 नवंबर 2022 को साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी व भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। मामले में विजिलेंस ने 10 मई 2019 को एक शिकायत पर जांच शुरू की। इसमें आरोप था कि एक कंपनी सेक्टर-23 में कुछ एससीओ की नीलामी हुई थी। इनमें दो एससीओ दिल्ली की एक कंपनी ने बोली लगाकर हासिल किए। समय पर रुपये जमा न होने पर हूडा ने 10 अप्रैल 1998 को अलॉटमेंट कैंसिल कर दी। अलॉटमेंट कैंसिल होने के बावजूद इन दोनों एससीओ को 21 अप्रैल 2010 को कंपनी ने दिल्ली के नारायणा निवासी व्यक्ति के नाम जीपीए अटेली महेंद्रगढ़ में करा दी। फिर उस व्यक्ति ने जीपीए के आधार पर ये अलॉटमेंट बहाल करने के लिए हाईकोर्ट में केस दायर किया। हूडा मुख्य प्रशासक ऑफिस से ये पत्र गुड़गांव हूडा प्रशासक व ईओ-1 को जारी कर उचित कार्रवाई के लिए लिखा गया। तत्कालीन ईओ-1 ने भी दोनों एससीओ के अलॉटमेंट लैटर जून 2018 में जारी कर दिए। 21 साल बाद भी ये दोनों एससीओ 1997 की कीमत पर ही अलॉट कर दिए गए। फर्जीवाड़े का पता चलने पर ये अलॉटमेंट अगस्त 2018 में खारिज कर दी गई। बाद में विजिलेंस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed