{"_id":"6b02f2b87823c1d6690d8919","slug":"statewide-strike-by-nursing-officers-called-off-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108150-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नर्सिंग ऑफिसर्स की प्रदेशव्यापी हड़ताल रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नर्सिंग ऑफिसर्स की प्रदेशव्यापी हड़ताल रद्द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पंचकूला में नर्सिंग ऑफिसर्स को निलंबित किए जाने के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से 23 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद विभाग ने पंचकूला के निलंबित नर्सिंग ऑफिसर्स को दोबारा ड्यूटी पर बुला लिया है। इस फैसले के बाद एसोसिएशन ने प्रदेशव्यापी हड़ताल रद्द कर दी है।
इस बीच एसोसिएशन की प्रदेश मीडिया सचिव पूनम सहराय ने सभी नर्सिंग ऑफिसर्स को एकजुटता और संघर्ष के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी से टकराव की नहीं, बल्कि सच और न्याय की है। सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की है। इससे साबित होता है कि संगठन की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर्स मरीजों की सेवा करने के साथ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने में भी पीछे नहीं हैं। सभी को इसी तरह आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने नर्सिंग ऑफिसर्स की एकजुटता को सलाम करते हुए नर्सिंग एकता जिंदाबाद का संदेश दिया।