फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Statement of CSFL scientist recorded through video conferencing

Gurugram News: वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएसएफएल वैज्ञानिक के बयान दर्ज

Fri, 18 Aug 2023 07:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 18 Aug 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Statement of CSFL scientist recorded through video conferencing
प्रिंस हत्याकांड: वैज्ञानिक ने की थी बस चालक के खून की जांच
विज्ञापन

तकनीकी खराबी के चलते दूसरे गवाह के बयान नहीं हो सके दर्ज




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। प्रिंस हत्याकांड में शुक्रवार को सीबीआई की तरफ से अदालत में बस चालक अशोक के खून की जांच करने वाले सीएफएसएल वैज्ञानिक के बयान दर्ज हुए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज कराए गए अपने बयान में सीएफएसएल वैज्ञानिक ने अदालत के समक्ष बस चालक अशोक के खून की जांच करने की पुष्टि की।
प्रिंस हत्याकांड का यह मामला अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश तरुण सिंगल की अदालत में चल रहा है। तकनीकी कारण के चलते एक गवाह के बयान अदालत में दर्ज नहीं हो सके। अब इस मामले में अदालत ने पांच सितंबर की तारीख नियत कर दी है। प्रिंस के पिता ने बताया कि शुक्रवार को सीबीआई की तरफ से सीएफएसएल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरजीत ने अपने बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बयान दर्ज कराएं । अपने बयान में बताया कि उन्होंने बस चालक के खून की जांच की थी। प्रिंस हत्याकांड में पुलिस ने पहले बस चालक अशोक को ही आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में सीसीटीवी की जांच करने वाले अधिकारी के बयान तकनीकी खराबी के चलते दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन




प्रिंस के पिता ने बताया कि अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश तरुण सिंगल ने अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता को निर्देश दिया है कि वह अपने गवाहों के बयान जल्द पूरे कराएं। इसके लिए अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए समय भी बढ़ा दी है। पहले मामले में तारीख वाले दिन दो बजे सुनवाई शुरू होती थी। अब अगली तारीख से सुबह साढ़े ग्यारह से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed