फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   State President Dr. Archana Gupta's visit on June 20.

Gurugram News: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का दौरा 20 जून को

Sun, 14 Jun 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
State President Dr. Archana Gupta's visit on June 20.
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता 20 जून को गुरुग्राम आएंगी। उनके आगमन पर आयोजित होने वाले अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय गुरुकमल में एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की। बैठक में कार्यक्रम को सफल, भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं, स्वागत प्रबंधन तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का नेतृत्व भाजपा हरियाणा संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी संदीप जोशी, विधायक मुकेश शर्मा, हरविंद कोहली, मनीष सैदपुर, अजीत यादव सहित अनेक अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed