फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   State government failed on every front: Deepender Hooda

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : दीपेंद्र हुड्डा

Thu, 13 Jul 2023 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
State government failed on every front: Deepender Hooda
प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद बोले - हमारा संगठन गांव-गांव घर घर तक, भाजपा केवल पन्ने पर

गुरुग्राम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि उन्होंने कहा कि हमारा संगठन गांव-गांव घर घर तक है। भाजपा का संगठन केवल पन्ने पर है। गुरुग्राम में नागरिक सुविधाओं की बदहाली की पोल खुल गई है। बरसात में शहर डूब गया और सरकार खामोश बैठी रही। प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस नेता शेखर गुर्जर के आवास पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने कुछ भी खास नहीं किया। गुरुग्राम में जनसंख्या बढ़ने के साथ जो सुविधाएं विकसित होनी चाहिए थीं, वह नहीं हुई। शहर में सड़कें, सीवर और जल निकासी की समस्या बनी हुई है। प्रॉपर्टी आईडी तक के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नगर निगम के चुनाव से सरकार भाग रही है। वह लोगों से उनका अधिकार छीन रही है। यह लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि जन भावना कांग्रेस के साथ है। इस अवसर पर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज डावर, शेखर गुर्जर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed