फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   State Agriculture Minister Inspects Sohna Grain Market

Gurugram News: प्रदेश कृषि मंत्री ने सोहना अनाज मंडी का किया निरीक्षण

Fri, 17 Apr 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
State Agriculture Minister Inspects Sohna Grain Market
सोहना। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को सोहना अनाज मंडी का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने निरीक्षण के दौरान किसानों व आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं। दौला निवासी किसान ने मंत्री के समक्ष खाद न दिए जाने की शिकायत रखी।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि लोगों को दुकानों से खाद खरीदनी पड़ती है, जो महंगा दाम वसूलते हैं। अधिकारी खाद मांगने पर टरका रहे हैं। मंत्री ने तुरंत ही अधिकारी से खाद न देने के बारे में जानकारी ली और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद दिलाने के लिए आश्वस्त किया। व्यापारी विकास गुप्ता, घनश्याम, राजन व अन्य ने कहा कि अनाज मंडी छोटी होने से जगह का अभाव होने लगा है। यह मंडी सन 1972 में बनाई गई थी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि विभाग भूमि का चयन कर रहा है। जगह मिलने पर तुरंत ही नई अनाज मंडी स्थापित कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों से खरीद की जानकारी ली। उन्होंने बारदाने, लिफ्टिंग, पानी, सफाई, कैंटीन आदि का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed