फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sri Krishna Janmotsav was celebrated in the Srimad Bhagwat Katha.

Gurugram News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया

Tue, 09 Jun 2026 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmotsav was celebrated in the Srimad Bhagwat Katha.
पटौदी। भोडाकलां ग्रामवासियों के तत्वाधान में राधा-कृष्ण मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीमद्भागवत कथा वाचक श्री श्री 108 कालिया जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का सार सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सबसे दिव्य व आनंदमय प्रसंग होता है। कंस के कारागार का वर्णन करते हुए पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। कालिया महाराज ने कहा कि यह प्रसंग हम सभी को सिखाता है कि जब समाज में पाप व अत्याचार (कंस रूपी अंधकार) बढ़ता है तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर का अवतार होता है। इस मौके पर मंदिर के पुजारी हरीश व्यास, पंचायत समिति सदस्य नरेश चौहान, अशोक चौहान, अनिल भदोरिया, कमल सिंह, बीरसिंह चौहान सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं बच्चों ने श्रीमद्भागवत कथा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed