फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sports - Players selected for state level Mahakumbh trials

Gurugram News: खेल - राज्यस्तरीय महाकुंभ ट्रायल के लिए खिलाड़ी चयनित

Thu, 03 Jul 2025 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sports - Players selected for state level Mahakumbh trials
अंबाला में 15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। साइबर सिटी में बृहस्पतिवार को राज्यस्तरीय महाकुंभ के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। यह ट्रायल 11 से 13 जुलाई तक करनाल में होने वाले राज्यस्तरीय खेलो महाकुंभ के लिए हुए। ट्रायल में क्याकिंग के (के1 के2 के4), कैनोइंग (सी1 सी2 सी4) ड्रैगन बोट और स्लालम स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में करीब 60 से 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें में 40 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय महाकुंभ प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
गुरुग्राम में आयोजित खेलो महाकुंभ के जिलास्तरीय तीरंदाजी ट्रायल में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। महिलाओं के रिकर्व राउंड (70 मीटर दूरी) में श्वेता सिंह ने पहला व पुरुषों की रिकर्व राउंड में लक्ष्य खटाना पहले स्थान पर रहे। वहीं, महिलाओं के कंपाउंड राउंड (50 मीटर दूरी) में जिया यादव व पुरुषों केकंपाउंड राउंड में योगेश कुमार पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिम्नास्टिक के ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इन ट्रायल के माध्यम से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के लिए टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में मिश्का, ध्रुवी, ओशीन और अनिष्का शामिल हैं। ये चारों खिलाड़ी 15 से 17 जुलाई 2025 तक अंबाला में आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ में गुरुग्राम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलाव जूडो के भी ट्रायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article