Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sports injury clinics are not for athletes; private hospitals remain the only recourse when an injury occurs.

Gurugram News: खिलाड़ियों के लिए नहीं स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक, चोट लगने पर निजी अस्पताल ही सहारा

Sun, 15 Nov 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Sports injury clinics are not for athletes; private hospitals remain the only recourse when an injury occurs.
रोजाना एक हजार से अधिक खिलाड़ी करते हैं अभ्यास, फिजियोथेरेपिस्ट की स्थायी सुविधा भी नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन चोट लगने पर उनके उपचार की व्यवस्था अब भी अधूरी हैं। जिले में खिलाड़ियों के लिए एक भी स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक नहीं है। जिले के विभिन्न स्टेडियम और खेल नर्सरियों में रोजाना 1500 से अधिक बच्चे और खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इस दौरान चोट लगने पर उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। यहां तक कि खेल विभाग के पास स्थायी फिजियोथेरेपिस्ट भी नहीं हैं।

खेल के दौरान खिलाड़ियों को मांसपेशियों में खिंचाव, घुटने में चोट, लिगामेंट की समस्या और हड्डियों में फ्रैक्चर जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में समय पर विशेषज्ञ उपचार और फिजियोथेरेपी जरूरी हो जाती है। स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक नहीं होने से खिलाड़ियों को सामान्य अस्पतालों में उपचार कराना पड़ता है। वहीं, निजी अस्पतालों में जांच, डॉक्टर की फीस और फिजियोथेरेपी का खर्च अधिक होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार उचित उपचार नहीं मिलने से खिलाड़ी लंबे समय तक अभ्यास से दूर रहते हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान कई बार मांसपेशियों में खिंचाव और पैरों में चोट लग जाती है। ऐसी स्थिति में तुरंत फिजियोथेरेपी की जरूरत होती है। जिले में क्लीनिक नहीं होने से निजी अस्पताल जाना पड़ता है। - विनय, फुटबॉल खिलाड़ी

पिछले साल अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। जांच और उपचार के लिए निजी अस्पताल जाना पड़ा, जिसमें काफी पैसा खर्च हुआ। - अभिनव, एथलेटिक्स खिलाड़ी

चोट लगने पर सही उपचार नहीं मिल पाता। फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा नहीं होने से खिलाड़ियों को अपनी परेशानी के अनुसार विशेषज्ञ ढूंढना पड़ता है। - रोनक, कराटे खिलाड़ी


जिले में बड़ी संख्या में बच्चे अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें कई खिलाड़ी सामान्य परिवारों से आते हैं। सभी के लिए निजी अस्पतालों का खर्च उठाना संभव नहीं है। - नीरज, बॉस्केटबॉल खिलाड़ी
----------------------------------------------

स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक और फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा शुरू करने की मांग को संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। खिलाड़ियों को चोट लगने पर समय पर उपचार मिलना जरूरी है। इस दिशा में उपलब्ध सुविधाओं और जरूरतों के अनुसार प्रयास किए जाएंगे। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed