{"_id":"650c8faf3c9a40a305084984","slug":"sports-academy-will-open-in-vishwakarma-kaushal-university-in-the-next-three-months-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14877-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अगले तीन माह में विश्वकर्मा कौशल विवि में खुलेगी खेल अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अगले तीन माह में विश्वकर्मा कौशल विवि में खुलेगी खेल अकादमी
विज्ञापन
फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, वॉलीबाल और योग सहित विभिन्न खेल होंगे शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अगले तीन माह में खेल अकादमी खोली जाएगी। इसमें फुटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, वॉलीबाल और योग सहित विभिन्न खेल शुरू होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर को ध्यान में रखते हुए खेल परिसर विकसित किया जा चुका है। आगामी तीन माह में अकादमी को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकारी स्तर पर खोली जाने वाली अकादमी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) का मॉडल भी लागू होगा। विशेष खेलों में इसे लागू किया जाएगा।
गुरुग्राम और पलवल के दूधौला में संयुक्त रूप से चलने वाले विवि में पहले चरण में दुधौला में अकादमी केंद्र खोला जाएगा। इसके बाद दूसरे केंद्र पर विकल्प तलाशे जाएंगे। फिलहाल विवि प्रबंधन दिसंबर तक छात्रों के लिए यह अकादमी खोलने के लिए तैयारी में जुटा है। इसके बाद अगले वर्ष जून तक पीपीपी मॉडल पर भी काम शुरू होगा। विवि निजी क्षेत्र के खेल विशेष में नामचीन पेशेवर और संस्थानों के साथ टाई-अप करेगा। इस दौरान सरकारी विवि के छात्रों के अलावा अन्य युवाओं को भी खेल अकादमी में दाखिले का मौका दिया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग से भी मदद ली जाएगी। विभाग में पंजीकरण कराने वाले युवाओं को श्री कौशल विश्वकर्मा विवि की खेल अकादमी में खेलने का मौका मिलेगा।
--
विद्यार्थियों को खेल के साथ संपूर्ण विकास का मौका मिलेगा। इससे न केवल विवि में कौशल का गुर मिलेगा बल्कि खेल में माहिर युवाओं की भी एक नई खेप तैयार होगी। अगले तीन माह में खेल अकादमी शुरू हो जाएगी। पीपीपी मॉडल पर अगले वर्ष तक जून में खेल सुविधाएं विकसित करने की योजना है। - प्रो. राज नेहरू, कुलपति, श्री कौशल विश्वकर्मा विवि