फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Speeding Cab Collides with Car; Young Woman Injured

Gurugram News: तेज रफ्तार कैब ने कार में मारी टक्कर, युवती घायल

Wed, 08 Apr 2026 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Speeding Cab Collides with Car; Young Woman Injured
कार चालक के खिलाफ डीएलएफ फेज-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एंबियंस मॉल के पास तेज रफ्तार कैब ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रही युवती का सिर स्टीयरिंग व्हील से जा टकराया, जिससे वह कुछ देर के लिए अचेत हो गई।

पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने डीएलएफ फेज-3 थाने में कैब चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-28, डीएलएफ फेज-4 निवासी सलोनी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की रात 12.05 बजे दिल्ली से अपने घर लौट रही थीं। एंबियंस मॉल के पास टर्न लेते समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कैब ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जब उन्होंने चालक को रोकने की कोशिश की, तो वह मौके से भागने लगा और विरोध करने पर बदतमीजी और बहस करने लगा। इसी बीच हाईवे पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची और पीड़िता को डायल 112 नंबर पर कॉल करने के लिए कहा। सूचना मिलने पर युवती के दोस्त मौके पर पहुंच गए। जांच अधिकारी महिला हेड कांस्टेबल किरोस्ता ने बताया कि कैब नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। कैब चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed